जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न।


हेमन्त कुमार संवाददाता।
जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कोविड 19 वैश्विक कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु जनपद में आईसोलेशन केन्द्र 10 स्थानो पर 1280 बेडो को तैयार किया गया है। जिसमें सी एच सी मिठौरा 30,सिसवा 30,समेकित विद्यालय 450,राजकीय पालीटेक्निक 300,महामाया पालीटेक्निक धनेवा धनेइ 200,केएमसी 100,एम सी एच सी बिगं महराजगंज 70,सर्वोदय विद्यालय आश्रम 100 बेड है  जिन्हें कोरोना पाजिटिव वायरस से सम्बन्धित उपचार किया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 44केस  हैं जिसमें  14 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
    जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी एवं आशा निगरानी समिति की बैठक कर कोरेटाईन किये गये ब्यक्तियो निरीक्षण कर सिस्टम के आधार पर उनकी सेम्पलिगं ज्यादा से ज्यादा ली जाय तथा 60 वर्ष की आयु को भी चिन्हित कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सूची बना ली जाय व किसी रोग से पीडित है उसकी स्वास्थ्य की जानकारी आशा द्वारा प्राप्त करते रहे। सभी हास्पीटल व ए एन एम को थर्मामीटर उपलब्ध करा दिया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल,सीएमओ अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ  आर प्रसाद, सीएमएस ए के राय सहित अन्य डाक्टर व अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments