जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार, पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान व मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा संयुक्त रुप से कोविड 19 कोरोना वैश्विक महामारी के अन्तर्गत जनपद में लाकडाउन का जायज़ा लिया गया । तथा जयपुरिया इण्टरमीडिएट कालेज फरेन्दा आश्रय स्थल में अन्य प्रदेशों व शहरो से जनपद में विभिन्न गांवों के श्रमिक मजदूरों की स्क्रीनिगं व स्वास्थ्य जाच किये जाने का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की विधिक रूप से जानकारी प्राप्त की,तथा निर्देश दिया कि किसी ब्यक्ति का स्वास्थ्य जांच में लापरवाही न किया जाए । मजदूरों को आश्रय स्थल से गांव तक छोड़ने के लिए बस की ब्यवस्था की जाए तथा एस डी एम फरेन्दा से बात कर उनकी परेशानियों के प्रति सहानुभूति पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता बताई।
जिलाधिकारी डा उज्ज्वल कुमार, एसपी तथा सीडीओ ने फरेन्दा तहसील से महराजगंज मार्ग तक पैदल मार्च कर लाकडाउन की स्थिति का निरीक्षण किया, बहुत सी दुकानो पर आवश्यकता से अधिक भीड और सोशल डिस्टेशिगं का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस विभाग को दिया। सोशल डिस्टेशिगं का पालन न करने पर जायसवाल मोबाइल केयर को एक सप्ताह तक बन्द रखने का निर्देश फरेन्दा एस एच ओ को दिया।
उन्होने ब्यापारी व क्रेताओ से अपील किया कि आरोग्य सेतु ऐप को अपलोड करें, एवं बिना मास्क के बाजार में न आये। उन्होने सभी को हिदायत दी कि चेहरे को रुमाल, गमछा , दुप्पटा से चेहरे को ढक कर ही घर बाहर निकले। कोरोना वायरस स्वाशन क्रिया से फैल रहा है इस लिए अपना मुंह नाक चेहरा ढंकना जरूरी हैं।





0 Comments