होम क्वॉरेंटाइन के उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी





हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता।
 जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान द्वारा जनपद के ग्राम सभा सतभरिया व करमहा में अन्य प्रदेशों व शहरो से आये ब्यक्तियो व श्रमिकों को होम क्वाटराईन किये जाने के परिपेक्षय में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम सभा में लगभग 80 लोग अन्य शहर से आये है जिसमें कुछ ब्यक्ति पंचायत भवन में क्वाटरिन हैं  परन्तु पवन मौर्य पुत्र राजेश, सोनू पुत्र शिवशंकर होम क्वाटराईन है। पूछताछ में घर पर बताया गया कि पवन मौर्य महराजगंज गये है जिसकें के प्रति नाराजगी ब्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने व अन्य जगह क्वाटरिन हेतु ए सी एम ओ आर प्रसाद को निर्देशित किया।
      उन्होंने ग्राम निगरानी समिति द्वारा अपने दायित्वों के प्रति निष्ठावान न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि  ग्राम समितियों के द्वारा अपने कार्यो के प्रति निष्ठावान न होने  पर चिन्हित किया जाए। और विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जाय। जाचोपरान्त ए सी एम ओ  आर प्रसाद व ग्रामीण कर्मचारी आशा,एन एम, लेखपाल,बी सी पी एम, डी पी एम उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments