हेमन्त कुमार संवाददाता।
महराजगंज 23 मई जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय किए जाने के उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्राम निगरानी समितियों व AWW की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में ग्राम पंचायत सोन चिरैया विकासखंड बृजमनगंज में मुख्य सेविका किरण जयसवाल के नेतृत्व में ए डब्ल्यू डब्ल्यू की बैठक का आयोजन किया गया तथा प्रवासी कामगारों जो कि 21 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन हैं, पर विशेष नजर रखने तथा आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड किए जाने पर बल दिया जा रहा है।


0 Comments