जनपद में कहीं ना होने पाए अवैध बालू खनन - जिलाधिकारी


हेमन्त कुमार संवाददाता।
महराजगंज 21 मई  जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने  अवैध बालू खनन की रोकथाम हेतु स्वयं घुघुली थाना में आने वाली छोटी गण्डक के बिरैची बड़कीपटटी व बैकुंठी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अवैध रूप से गाडियों के आने जाने के रास्ते और हो रहे बालू खनन की मौके पर जायजा  लेते हुए उपस्थित थानाध्यक्ष घुघुली से जानकारी भी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में कार्यवाही की गयी जिसमें तीन ना़वो को तोडी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि अवैध खनन न हो,और बालू खनन माफिया पर कार्यवाही की जाये।

Post a Comment

0 Comments