हेमन्त कुमार संवाददाता।
रतनपुर/महराजगंज । परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैरहवां दूबे में विद्युत करंट के चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने आनन.फानन में इलाज के लिए नौतनवां के निजी अस्पताल ले गए जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा.तफरी का माहौल कायम हो गया।
जानकारी के अनुसार परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैरहवा दूबे में गुरुवार की सुबह भगवान प्रसाद पुत्र जंग बहादुर 55 वर्षीय टीवी देखने जा रहे थे कि जैसे ही टीवी का तार लगाया तो तार में प्रवाहित विद्युत करंट के चपेट में आ गये। जिससे बुरी तरह से घायल होकर धरती पर गिर पड़े। परिजनों ने देखा तो तुरंत नौतनवां के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले आए जहां गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे महाव नदी पर व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।


0 Comments