निगरानी समिति व होम क्वॉरेंटाइन किए गये व्यक्तियों का जिलाधिकारी ने किया रियलिटी चेक ।




हेमन्त कुमार संवाददाता।
जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह
सजवान द्वारा प्रवासी आश्रय स्थल जयपुरिया इण्टरमीडिएट कालेज आनन्द नगर , प्राथमिक विद्यालय बनकटी व उदितपुर के टोला रामधनपुर में निगरानी समिति की बैठक का औचक निरीक्षण किया साथ ही  जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया  व होम क्वाटराईन किये गये ब्यक्तियो की जानकारी भी  प्राप्त की। जिलाधिकारी ने  सर्वप्रथम जयपुरिया इण्टरमीडिएट कालेज में प्रवासी ब्यक्तियो/ मजदूर से सम्बन्धित उनकी स्क्रीनिगं व स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा डियूटी में लगे डाक्टर एवं कर्मचारियों को सावधानीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता बताई।उन्होने कहा कि अगर आप सभी में से कोई भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई परेशानी होती हैं तो तुरन्त अपनी चाज करा ले। जिलाधिकारी ने फरेन्दा कस्बे में ज्यादा भीड़ भाड को देख थानाध्यक्ष फरेन्दा को निर्देशित किया कि अनावश्यक व बिना मास्क के पाये जाने वाले ब्यक्तियो पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
     जिलाधिकारी ने तत्पश्चात प्रा0विद्यालय बनकटी व उदितपुर के टोला रामधनपुर में निगरानी समिति द्वारा किये जा रहे बैठक का निरीक्षण करते ग्राम प्रधान,आशा ,ए एन एम व आगंनबाडी कार्यकर्ताओं  से होम क्वाटराईन किये गये ब्यक्तियो की निगरानी व  उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने को कहा। किसी प्रकार की लक्षण सामने आने पर तत्काल सम्बन्घित अधिकारी को बताये। बेल्डप्रेसर, सुगर,व अन्य बिमारी से पीडित ब्यक्ति के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है और उनकी सूची भी बना लिया जाए। आगंनबाडी कार्यकत्रियो से कहा कि शासन प्रशासन द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों हेतु उपलब्ध पौष्टिक आहार दे। उन्होंने कहा कि आप  समाज की अग्रणी ब्यक्ति है स्वस्थ समाज, स्वस्थ देश की दृष्टकोण को अपनाये। इसी में सब सुरक्षित है। 
    उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी विशेष सचिव ब्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास हरिकेश चौरसिया, एसडीएम राजेश जायसवाल,सीओ अशोक कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष फरेन्दा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments