शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं ईद का पर्व - जिलाधिकारी


हेमन्त कुमार संवाददाता।
महराजगंज। जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार  की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में ईद की त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुस्लिम धर्मगुरुओ के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने ईद की पूर्व मुबारकबाद देते हुए कहा कि देश में वैशविक कोरोना वायरस  महामारी चल रहा है इस समय स्वतः को बचाना ही एक दुसरे व देश को बचाना है। सभी रोजेदार  अपने घर पर ही नमाज अदा करें,तथा एक दूसरे के घर सेवई का भी परहेज करे  तभी इस  महामारी से बचा जा सकता है। नियम कानून का पालन कर एक मिशाल पेस करें। यह जनपद पूर्व से शान्तिमय रहा है और आशा भी है कि यह त्योहार भी कुशलता से सम्पन्न होगी।
     पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि समाज के अग्रणी ब्यक्ति है आप अपनी शान्ति सन्देश को अधिक ब्यक्तियो तक पहुंचाये कि एक जगह इक्कठा न हो,इक्कठा होने पर संक्रमण फैल सकता है जिससे सभी को नुकसान होगा। शासन द्वारा सुझाये गये उपायो का  पालन किया जाय। उक्त अवसर पर एडीएम कुन्जबिहारी अग्रवाल, अपर एस डी एम अविनाश कुमार, शमशुलहुदा खान, मौलाना मोईनुदीन, मतलब, सैफूदुजा, अजहुल हौदा, कैमरुदीन सहित अन्य सम्मानित गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments