महाराजगंज सीमा कतरारी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।


हेमन्त कुमार संवाददाता।
महाराजगंज के जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने  महाराजगंज सीमा कतरारी भटहट का निरीक्षण किया और लॉकडाउन का जायजा लिया  जिलाधिकारी ने जन सामान्य से अपील की है कि कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत लागू किए गए  लॉकडाउन दौरान यदि बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले, वह भी मास्क/ गमछा/ दुपट्टा से नाक-मुंह ढक कर। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि अनावश्यक घर से बाहर घूमता पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई किये जाने के साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जाएगा । घर पर रहे, सुरक्षित रहे।

Post a Comment

0 Comments