महाराजगंज के जिलाधिकारी ने पेश की नजीर।



हेमन्त कुमार संवाददाता।
महाराजगंज ।
महराजगंज । कोरोना काल के इस मुश्किल दौर में महाराजगंज प्रशासनिक अमला दिन रात जनपदवासियों के लिए काम कर रहा है । शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए  जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार स्वयं ही मोर्चा संभाला हुए  है । प्रत्येक दिन जिलाधिकारी दिन भर जनपद भ्रमण कर लॉकडाऊन का जायजा लेते हैं, वही  शाम को अपने कैम्प कार्यालय पर आपदा प्रबंधन की बैठक लेते हैं ।
इसी क्रम में दिनांक 19 मई को भी उनके कैम्प कार्यालय पर यह बैठक चल रहा थी, जिसमे जिले के आला अधिकारी मौजूद थे । तभी महाराजगंज के जिला सूचना अधिकारी  श्री महेंद्र कुमार को उनकी बहन के  स्वर्गवाश होने की सूचना प्राप्त होती है। आपदा प्रबंधन की  बैठक के तुरंत बाद श्री कुमार द्वारा प्रेस नोट जारी किया गया। तत्पश्चात उन्होंने जिलाधिकारी को बहन के निधन की जानकारी दी  । इस पर  जिलाधिकारी ने अपने अधीनस्थ को  न सिर्फ ढांढस बन्धाया,  बल्कि स्वयं ही उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को उनको गृह जनपद लखनऊ जाने के लिए साधन का भी बंदोबस्त कराया। जिलाधिकारी का अपने अधीनस्थ के लिए किया गया यह कार्य अत्यंत ही सराहनीय व औरो के लिए   प्रेरणादायक है । वही सूचना अधिकारी श्री महेंद्र कुमार द्वारा भी अपने उच्चाधिकारी का विश्वास बरकरार रखते हुए अपने दायित्वों का दूसरे दिन से ही निर्वहन करना शुरू कर दिया है।   जिलाधिकारी व सूचना अधिकारी   के इस  कार्य की सराहना हर जगह की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments