शासन की मंशा कोई व्यक्ति ना रहे भूखा - जिलाधिकारी ।


हेमन्त कुमार संवाददाता।
महराजगंज। जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में शासन की मंशा अनुरुप कोई व्यक्ति भूखा न रहे के अन्तर्गत जनपद में प्रवासियों /अवरूध्द प्रवासियों को राशन/खाद्यान्न उपलब्ध हो सके व इनका राशन कार्ड बन सके  इसके  लिए बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन प्रवासी ब्यक्ति का अब तक राशन कार्ड नही बना है या राशन कार्ड में नाम नही है। वह ब्यक्ति फार्म भर कर बीडीओ व शहरी क्षेत्र में नगर पालिका तथा नगर पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यह राशन कार्ड अस्थाई कार्ड होगे। जिससे दो माह  मई व जून माह में प्रति यूनिट पाच किग्रा खाद्यान्न व प्रति परिवार एक किग्रा चना निःशुल्क दिया जाना है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल,एडीएम कुन्जबिहारी अग़वाल, पीडी राजकरन पाल, जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला,बीडीओ,इ ओ भी उपस्थित रहे। बैठक में अनुपस्थित  होने के कारण बीडीओ घुघुली , परतावल ,पनियरा व अधिशासी अधिकारी नौतनवा से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया ।

Post a Comment

0 Comments