हेमन्त कुमार संवाददाता।
महराजगंज 2 जून, जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने राजकीय पालिटेक्निक कालेज पुरैना व बिना मास्क रोड पर अनाशयक भ्रमण तथा सोशल डिस्टेशिगं का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण में आईसोलेशन केन्द्र पुरैना में डा0आर0के0 सिंह सहायक नोडल अधिकारी से डाक्टरो की डियूटी, साफ सफाई,भोजन व उनके रख रखाव की जानकारी प्राप्त की । उन्होने निर्देश दिया कि आईसोलेट ब्यक्तियो के प्रति सुविधाओ का ध्यान रखा जाय,इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो ।
इसके पश्चात शिकारपुर,पुरैना चौराहा,पकडी़ विशुनपुर,पकडी़ दीक्षित,परतावल बाजार,परतावल चौक में मास्क लगाने,सोशल डिस्टेशिगं के साथ रहने हेतु आम नागरिकों को जागरुक किया गया ।



0 Comments