हेमन्त कुमार संवाददाता।
जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार, पुलिसअधीक्षक रोहित सिंह सजवान,मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल व प्रभागीय वनाधिकारी पुष्पकुमार डे द्वारा कलेक्टेट भवन परिषर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में वन विभाग खाली वन भूमि ,ग्राम पंचायतो की ग्रामसभा भूमि तथा रोड,पी डब्लू डी रोड के किनारे व सिचांई विभाग नहर की पटरियो पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये । जब पर्यावरण शुध्द रहेगा तो हमारा जीवन भी स्वस्थ रहेगा । पर्यावरण को शुध्द रखना सबकी जिम्मेदारी है हर ब्यक्ति कम से कम एक वृक्षारोपण करें,जिससे पर्यावरण को शुध्द बनाये जा सके ।


0 Comments