हेमन्त कुमार संवाददाता।
महराजगंज।जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने पालिटेकनिक पुरैना कोविड 19 केयर हॉस्पिटल का दौडा कर जायजा लिया । जिलाधिकारी ने बताया
कि जिले के कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना से 11कोरोना मरीज व दो मरीज गोरखपुर मेडिकल कालेज से उपचारित होकर डिस्चार्ज किए गए हैं । डिस्चार्ज हुए लोगों में मिश्रौलिया मिठौरा के 4 मरीज, परसौनी घुघुली दो, कटहरा सदर एक, बेलवा बुजुर्ग एक,तेंदूअहिया पनियरा एक, जर्दी पनियरा एक,तथा पकड़ी बिशुनपुर का एक मरीज स्वस्थ होने वाले मरीजो को डिस्चार्ज किया जा रहा है। कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजो की संख्या अब 50 हो गई है। जिलाधिकारी ने इलाज कर रहे चिकित्सकों की पूरी टीम डाक्टर्स,पैरामेडिकल स्टाफ को को बधाई दी है,और आशा ब्यक्त किया है कि जनपद स्वास्थ्य विभाग की लगन व मेहनत से कोरोना रोग से मुक्त होगा ।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बाहर से आये जनपद वासियो का ज्यादा से ज्यादा सैम्पलिगं कराया जा रहा । उक्त अवसर सी एम ओ डा अशोक कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे ।


0 Comments