गोरखपुर-महराजगंज ब्यूरो।
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शोध छात्र सर्वेश पटेल को “न्यूट्रास्युटिकल पोटेंशियल  ऑफ कलर्ड फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स ऑफ नॉर्थ ईस्टर्न तराई रीजन ऑफ यू•पी•” पर शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपना शोध कार्य विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान प्रो• वी• एन• पाण्डेय तथा पूर्व विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान प्रो• ईश्वर दास के मार्गदर्शन में “न्यूट्रास्युटिकल पोटेंशियल  ऑफ कलर्ड फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स ऑफ नॉर्थ ईस्टर्न तराई रीजन ऑफ यू•पी•” पर विशिष्ट कार्य के लिए उन्हें उपाधि प्रदान की गई। इसका श्रेय अपने माता-पिता, भाई तथा पत्नी के साथ डीडीयू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो• वी• के• सिंह को दिया है।