हेमन्त कुमार संवाददाता।
महराजगंज , जिलाधिकारी डा0 उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में जनपद के सभी ग्राम सभाओ में प्राथमिकता वाले विकास हेतु विकास खण्ड अधिकारियो के साथ कलेक्टेट सभागार में बैठक कर कार्यो की समीक्षा की गयी । स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय के निर्माण में लक्ष्मीपुर,मिठौरा,निचलौल व पनियरा ब्लाक में कार्य शिथिल पाये जाने पर समयबध्ता के साथ हिदायत गयी कि कार्यो में त्वरितगति नही आयी तो कार्यवाही की जायेगी । संचारी/ दस्तक अभियान को सफल बनाने एवं नियंत्रण हेतु ग्रामो में झाडियो की कटान,नालियो की सफाई,रोस्टर के अनुसार कराना,एण्टीलारवाँ को मारने हेतु कीटनासक दवाओ एवं फागिगं का छिड़काव कराना सुनिश्चित करे ।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना में प्रवासी श्रमिको की रोजगार एवं गरीब कल्याण रोजगार के अन्तर्गत समीक्षा में बताया गया कि रोजगार चाहने वाले प्रवासी को कार्य मिल रहा है 20 जून से 31 अक्टूवर 20 तक 125 मानव दिवस मनाया जाना है जिसमें 4431545 कार्य का लक्ष्य रखा गया है,जिसमें अबतक 12949 प्रवासी कार्य प्राप्त कर रहे है । जिलाधिकारी ने सभी वीडियो को निर्देश दिया कि महिला स्वंय सेवी संस्थाओ की कार्यो की समीक्षा कर ले,जिन संस्था का कार्य मानक अनूरूप कार्य नही है उन्हे हटाया कर अन्य को शामिल किया जाय ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल,डी डी ओ जगदीश त्रिपाठी, डी पी आर ओ के बी वर्मा सहित सभी बीडियो,एडीओ पंचायत उपस्थित रहे ।



0 Comments