कोविड केयर अस्पताल पुरैना का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण ।




नरसिंह/अमित संवाददाता।

महराजगंज 27 अगस्त 20, जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार एंव मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा एल-1 कोविड केयर अस्पताल राजकीय पालिटेक्निक पुरैना का आकस्मिक निरीक्षण कर ब्यवस्थाओ की जानकारी प्राप्त की । जिलाधिकारी द्वारा  कान्टेट,दवा स्टाक व खानपान की सुविधाओ को देखा । अस्पताल में कुल 23 अधिकारी व कर्मचारियो में डाक्टर,स्टाफ नर्स,वार्ड ब्याय व सफाई कर्मचारी कार्यरत है । जिनकी सिफ्टवार में डियुटी होती ।

जिलाधिकारी ने सी एम ओ को निर्देशित किया कि मरीजो के प्रति किसी प्रकार की कोई लापरवाही नही बरती जाय , दवा सहित प्राप्त होने वाली सुविधाओ को समय से दिया जाय । साफ सफाई पर ध्यान दिया जाय ।

उक्त अवसर पर सी एम ओ डा0 अशोक कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी सी एम ओ राजेन्द्र प्रसाद, सी एम एस ए के राय, कोविड केयर हास्पीटल नोडल डा0 एस के सिंह,डा0 राकेश सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments