अमित देवदह संवाददाता।
सिसवा बाजार-महराजगंज। ग्राम प्रधान का चुनाव नजदीक है ऐसे में अभी से गोलबन्दी शुरू हो गयी है, कोठीभार थाना क्षेत्र के बिसोखोर गांव में दिवाल पर विरोधियों द्वारा ग्राम प्रधान चोर है जैसे श्लोगन लिखने के बाद मिटाने का प्रयास करना ग्राम प्रधान के पिता को मंहगा पड़ा और विवाद में उनकी मौत हो गयी, इससे नाराज लोगों ने आज शुक्रवार की सुबह सिसवा से निचलौल मार्ग को कटहरी में सड़क जाम कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर मामला शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने व एक आरोपी को हिरासत में लेने की बात कह रही है। बताया जाता है कि निचलौल विकास खण्ड के ग्राम बिसोखोर में ग्राम प्रधान चंदन प्रजापति के खिलाफ उनके विरोधियों ने गांव में दर्जनों दिवालों पर ही नही बल्कि उनके घर के सामने एक दीवार पर वेद चाचा जिन्दाबाद, ग्राम प्रधान मुर्दाबाद का श्लोगन लिख दिया। आज शुक्रवार की सुबह प्रधान बेटे के खिलाफ दीवार पर श्लोगन लिखा देख उनके 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता श्रीनंद प्रजापति पानी से उसे मिटाने लगे। इसी दौरान विरोधियों से कहासुनी होने लगी और एक युवक ने उन्हें धक्का दे दिया, जहा उनकी मौत हो गयी लेकिन परिजन उन्हे जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से शव लेकर आये परिजनों ने निचलौल- सिसवा मार्ग पर कटहरी पेट्रोल पंप के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोग तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर सीओ देवेन्द्र कुमार व एसओ कोठीभार अमरजीत यादव, घुधली थानाध्यक्ष दिलिप सिंह मयफोर्स पहुँच गए और समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, वही मृतक के बेटे चन्दन प्रजापति ने कोठीभार पुलिस को दिये तहरीर में नामजद लोगों के विरूद्ध श्लोगन मिटाने गये पिता को पटक कर मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोठीभार थानाध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है, एक आरोपी हिरासत में है।




0 Comments