चिउटहाँ पुलिस ने बेलवा खुर्द में छापेमारी कर नष्ट किया 1 क्विंटल अवैध शराब बनाने का लहन ।


अमित देवदह संवाददाता ।

महाराजगंज। चिउटहाँ पुलिस उप निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने बेलवा खुर्द में आज बुधवार की सुबह अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया और इस दौरान वहाँ उपलब्ध 1 क्विंटल अवैध शराब बनाने के लहन को बहा कर नष्ट कर दिया गया एवं उक्त आरोपियों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया। चिउतहाँ पुलिस टीम अवैध शराब को लेकर काफी शख्त नज़र आ रही है। चिउतहाँ पुलिस द्वारा इस कार्यवाही की खासा तारीफ भी की जा रही है। उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने ये भी कहा है कि वे और उनकी टीम शराब माफियाओं और अवैध शराब से लड़ने को तैयार है। इस कार्यवाही के दौरान चिउतहाँ चौकी के दीवान अशोक तिवारी और कॉन्स्टेबल अरविंद यादव मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments