देवदह ब्यूरो लखनऊ ।
देश मे कोरोना के भयंकर कहर से निपटने के लिए शासन ने सम्पूर्ण देश मे लॉक डाउन लगा दिया है ताकि संक्रमण न फैले।इधर पंचायत चुनाव के चलते यूपी में कोरोना ने अपना कहर खूब बरपाया जिससे अस्पतालों में बेड, आक्सीजन,दवाएं कम पड़ने लगी,लोग घुट-घुट कर मरने लगे परिणाम यह हुआ कि शमशान घाटों पर लाशों को जलाने के लिए लाइनों में लगना पड़ा,लकड़ी के अभाव में लोग शवों को गाड़ने लगे,कुछ गंगा नदी में जलप्रवाह करने लगे।
ऐसा भीषण मंजर कभी किसी ने न देखा होगा ,न सुना होगा।लिहाज सरकार ने देश मे लॉक डाउन लगा दियाहै जो 24 मई तक रहेगी।सूत्रों के हवाले से पता चला है कि 24 मई के बाद यूपी में लॉक डाउन खत्म हो सकता है किंतु वीकेंड वाला (शनिवार-रविवार)लॉक डाउन बने रहने के आसार है।इस बात की गाइड लाइन संभवतः एक-दो दिन में जारी हो सकती है।बहरहाल लॉक डाउन रहे ना रहे इससे किसी का कोई काम बंद थोड़े ही रहा, हां थोड़ी परेशानी जरूर हो रही थी,दुकानदार अपनी सामानों को तिगुना रेट करके चोरी छिपे बेंच ही रहे थे।फिलहाल सरकार का दावा है कि इसके बाद कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है जिसमें 0 से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चे प्रभावित होंगे तब मंजर क्या होगा यह सोचने वाला विषय है—–


0 Comments