महिला स्वयं सेवी संस्था आजीविका मिशन की प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया उदघाटन ।




हेमन्त / कृष्ण मुरारी देवदह ब्यूरो ।


 डॉ उज्ज्वल कुमार,पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से विकास भवन परिसर में मिशन शक्ति व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी का फीता काटकर उदघाटन किया गया । मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलम्बन के तहत दीन दयाल अन्तोदय योजना एन आर एल एम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना में शक्ति मिशन को महिला सम्मान में स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत सूई धागा स्वयं सहायता समूह मधुबनी मिठौरा मोमबत्ती उद्योग,निधि महिला स्वयं सहायता नवग्रह की लकडी अगरबत्ती गुचिहाँ बृजमनगंज,ज्योति एल ई डी बल्ब एवं झालर लाईट विजयपुर व ग्राम्य विकास जिला प्रबन्धन ईकाई मास्क बिक्री तथा प्रेरण कैन्टीन सतगुरू एवं सहायता समूह सदर महराजगंज द्वारा स्टाल के माध्यम से स्वयं द्वारा निर्मित सामानो का बिक्री की जा रही है ।

महिला सुरक्षित तथा हिंसा मुक्त तथा मेरी बेटी,मेरी स्वभिमान में बेटी बचाओ,बेटी पढाओ के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान में जिलाधिकारी,एस0पी व सी डी ओ व अन्य अधिकारी तथा आमजनो द्वारा  हस्ताक्षर कर बचन बद्ध हुए तथा हस्ताक्षर आमजन में प्रेरणा की स्रोत पर गम्भीरता से बिचार की आवश्यकता बताया । उन्होने सभी लोगो से आवाहन भी किया कि हस्ताक्षर कर महिला सम्मान को न भूलें । हस्ताक्षर कर अपनी बचनबद्धता को पूर्ण रूप से पालन करें ।

इस अवसर पर पी0डी0राजकरन पाल,जिला प्रोवेशन,समाज कल्याण,जिला पचायत राज अधिकारी भी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments