महाराजगंज : मुड़िला में विकास की खुली पोल, एक वर्ष बीतते ही टूट गई नाली, जिम्मेदार मौन ।


अमित देवदह ब्यूरो।

महाराजगंज  फरेंदा ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुड़िला में विकास की खुली पोल, एक वर्ष बीतते ही टूट गई नाली, जिम्मेदार मौन।  आपको बता दें कि एक तरफ जहां सरकार गांव के विकास के लिए पैसा पानी की तरह बहा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के कमाऊ नीति के वजह से विकास कार्यों में मिलने वाले धन को जेब में रखकर खाली दिखावे के लिए कार्य कराया जा रहा है। जिसकी वजह से एक साल में बने नाली व इंटरलाॅकिंग टूट जा रहा है।  खबरों के मुताबिक फरेंदा ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले गांव मुड़िला का जहां पर प्रधान नहीं है यहां पर जो भी कार्य कराया जाता है ब्लाक के अधिकारियों, ग्राम सचिव व रोजगार सेवक के देखरेख में किया जाता है। प्रधान ना होने के कारण मुड़िला में  खुली लूट मची हुई है। जिसका नतीजा सामने आ रहा है एक वर्ष पूर्ण होते ही नालियां टूटने लगी जिससे ग्रामीणों में रोष ब्याप्त है। अधिकारियों द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग कर गुणवत्ता ताक पर‌ रख कर अपनी जेब भरने में पीछे नहीं हट रहे हैं। जिसका नजराना आप मुड़िला में आप साफ तौर पर देख सकते हैं । 
ऐसे में  गुड्डू यादव अमरेश भारती सर्वजीत चौधरी सहित गांव के तमाम लोग आक्रोशित दिखे।  ग्रामीणों ने बताया कि एक साल बीतते ही सब नाली टूट गई  इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने वीडियो से बात करना चाहा तो उनका मोबाइल  स्विच ऑफ मिला।

Post a Comment

0 Comments