अमित देवदह संवाददाता।
मिलेनियम इंटरमीडिएट कॉलेज, मथनियाँ, महराजगंज के तत्वावधान में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाई गई।इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के इस अवसर पर सोशल डिस्टेनसिंग को ध्यान में रखते हुए कुछ जागरूक अभिभावक एवं कुछ बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ( बी एल शर्मा )BL SHARMA जी ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के बलिदान को खूब सराहा एवं अभिभावकों को इस वर्ष विद्यालय को इंटर तक मान्यता मिलने की बधाई देते हुए खुशी जाहिर की औऱ कहा कि आपके क्षेत्र में स्थित इस मिलेनियम विद्यालय को आप सभी के आशीर्वाद से शिक्षा के सर्वोच्च स्थान पर काविज करके इस क्षेत्र का नाम रोशन करना है। इस संकल्प को अभिभावकों द्वारा खूब सराहा गया एवं तालियों से उनका हौसला अफजाई किया गया।


0 Comments