सीएम योगी की महत्वाकांक्षी पशु सेड योजना में लाखों की लूट।

 


अमित देवदह ब्यूरो।

सिसवा बाजार-महाराजगंज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पशुओं के रखरखाव के लिए पशु शेड का निर्माण मनरेगा योजना के तहत हर गांव में कराने का आदेश क्या दिया, यह योजना पूरी तरह लूट की योजना बन गई और ग्राम होरीलापुर में ग्राम प्रधान और कार्य प्रभारी ने मिलकर लाखों रुपए के घोटाले को अंजाम दे दिया।

     बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी जी जब मुख्यमंत्री बने उसके बाद इन्होंने पशुपालकों के लिए मनरेगा योजना के तहत पशु शेड बनाए जाने का निर्देश दिया, की पशु सेड के नीचे आराम से रहे, इस पशु शेड के निर्माण में लगभग 50 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं लेकिन ग्राम प्रधान और कार्य प्रभारी मिलकर इसे लूट की योजना में बदल दिए हैं, हालत यह है कि पशु सेड 18 से 20 हजार रुपया में निर्माण कर लगभग 50 हजार रुपये का भुगतान करा लिया जा रहा है,  यानी मुख्यमंत्री की इज़ महत्वाकांक्षी योजना पशु शेड निर्माण के नाम पर में जमकर लूट मची हुई है।

     सिसवा विकासखंड के ग्राम होरीलापुर में भी ग्राम सभा द्वारा दर्जनभर पशु शेड का निर्माण मनरेगा योजना के तहत कराया गया और लाखों की लूट की गयी, इस ग्राम सभा में जिस तरीके से पशु शेड का निर्माण कराया गया है उसको देखने से ही लगता है कि एक पशु सेड निर्माण में 18 से 20 हजार रुपये से ज्यादा खर्च नही हुआ है और लगभग 50 हजार रूपता प्रति पशु शेड के हिसाब से भुगतान करा लिया गया है, इस तरह ग्राम प्रधान और कार्य प्रभारी द्वारा मिलकर पशु शेड निर्माण में लाखों रुपयो का गोलमाल किया गया है।

     यह सवाल इतना ही नहीं है कि गोलमाल किया गया, सवाल यह है कि यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की महत्वाकांक्षी योजना है ऐसे में इनकी महत्वाकांक्षी योजना में जिस तरह भ्रष्टाचार फैला हुआ है और लूट की योजना में बदल दी गई है इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी अन्य योजनाओं की क्या हालत होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ के इस महत्वाकांक्षी योजना में मचे लूट पर ब्लाक के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नही है।


Post a Comment

0 Comments