हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता।
जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा सुबह 10.20 बजे ब्यापार कर कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट में स्थापित कार्यालयों की औचक निरीक्षण कर कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति को देखा ।
जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम ब्यापार कर का निरीक्षण किया, जिसमें छःअधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले । प्रथम खण्ड के विवेक कुमार सहायक आयुक्त वाणिज्यकर 23,24नवम्बर की सी0एल0प्रार्थना पत्र था परन्तु स्वीकृत नही था । राकेश कुमार पाण्डेय प्रशासनिक अधिकारी,अजय शकंर पाण्डेय प्रधान सहायक,सतीश कुमार तिवारी कर निरीक्षक ,वृद्धि चन्द गौड स्टेनो तथा द्वितीय खण्ड के मुमताज अहमद सिद्धिकी कम्प्यूटर आपरेटर अनुपस्थित पाये गये ।
तत्पश्चात कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय के निरीक्षण में श्रीनाथधर दुबे प्रशासनिक अधिकारी,रामाश्रय चौरसिया ई0आर0के0,विनीत कुमार सिंह ए0सी0आर0ए0 विविध,आनन्द कुमार श्रीवास्तव लिपिक(निलम्बित),पचस्थानीय चुनाव से धनन्जय कुमार दुबे सहा0जि0नि0अधिकारी,पारसनाथ वरिष्ठ सहायक, जिला पूर्ति कार्यालय के मनोज कुमार शर्मा ए0आर0ओ0,मेराजुददीन लिपिक,आभा त्रिपाठी लिपिक व विनय कुमार भारती चपरासी तथा नगरीय विकास अभिकरण के सौरभ सिंह सहित कुल 17 अधिकारी एंव कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये ।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से स्पष्टीकरण एंव माह नवम्बर का वेतन बाधित करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी को भी पत्र भेजा गया ।


0 Comments