अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी ने खनन सहायक व खनन निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से किया निलबिंत।


 

देवदह ब्यूरो ।

महराजगंज ,जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा खनन सहायक विवेक पासवान को किया निलम्बित तथा खनन निरीक्षक सुरेश लकडा के विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को प्रेषित किया पत्र ।

पुलिस विभाग द्वारा खनन सहायक व खनन निरीक्षक की शिकायत जुर्माना रसीद में अनियमितता की शिकायत पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। शिकायत के परिपेक्ष्य में अपर उप जिलाधिकारी सदर को जाच सौपी गयी । जांचोपरान्त शिकायत सही पाये जाने पर खनन सहायक विवेक पासवान को निलम्बित करते हुए खनन निरीक्षक सुरेश लकडा के विरूद्ध विभागीय व विधिक कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments