एमएलसी चुनाव के लिए 77 प्रतिशत हुआ जनपद में मतदान ।





हेमन्त /अमित विशेष संवाददाता ।

 उ0प्र0 विधान परिषद हेतु मतदान केन्द्रो का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ।

महराजगंज, जिलाधिकारी डा0उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा उ0प्र0विधान परिषद सदस्य चुनाव हेतु हो रहे मतदान को निष्पक्ष व निर्भिक मतदान के लिए मतदान बूथो का निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय पोलिंग पाट्री अधिकारियों व सुरक्षा में पुलिस बल से वार्ता कर समस्याओं से भी रूबरू हुए । जनपद में स्नातक शिक्षक चुनाव में कुल मतदाता 1869 है तथा 11 ब्लाक कार्यालयों को बूथ बनाया गया था । सुबह 8 बजे से मतदान होना शुरू हो गया । 1869 मतदाताओ में से 1430 लोगो ने मतदान किया जो 76.51 प्रतिशत है । मतदाताओ ने अपने मतो का प्रयोग करते हुए मतदान किया । सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी निष्पक्ष चुनाव हेतु भाग दौर करते नजर आये । मतदान केन्द्रो पर भारी पुलिस बल भी तैनात रही है ।

 

Post a Comment

0 Comments