अमित / मुकेश देवदह ब्यूरो ।
सिसवां विकासखंड के रतनपुर के समीप आज साम 6.20 बजे निचलौल-पुरैना मार्ग पर टेम्पू और बाइक की जोड़दार भिड़ंत में बाइक चालक और बाइक सवार मुड़ेरी चौबे निवासी मुन्ना और राजेश कुमार निवासी बरवां कला गंभीर रूप से घायल हो गए उन में से एक के पैर टूटने की सूचना भी प्राप्त हुई है। अहम बात ये रही कि डायल 112 पीआरबी 2586 उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ी के पास ही ये दोनों बाइक सवार गंभीर घायल अवस्था में एक घंटे तक पड़े रहे परंतु पुलिस ने कोई मदद नहीं की।
हालांकि ग्राम वासियों के सहयोग से निजी वाहन द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया गया।
जिस टेम्पू से उनकी भिड़ंत हुई थी उसे निचलौल रोड पे ग्राम सभा देउरवां में पकड़ा गया।


0 Comments