अमित देवदह ब्यूरो।
सिसवां विकासखंड के ग्राम सभा मथानिया की ग्राम प्रधान लीलावती देवी का आकस्मिक निधन आज शाम 10-दिसंबर-2020 दिन बृहस्पतिवार को 5 बजे हो गया। सूत्रों से पता चला है कि प्रधान लीलावती देवी बीते 2 वर्ष से कैंसर से जूझ रहीं थीं जिस से जूझते हुए आज उन्होंने दम तोड़ दिया।उक्त जानकारी पता चलने पर
आपको बताते चलें कि मथानिया प्रधान द्वारा किये गए कार्यों को याद कर जनता में उदासी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने ये भी कहा कि वो अब उनके बीच नहीं रहीं परंतु उनके द्वारा किये कार्य अमर हैं। इनका दाह संस्कार आज सुबह दिन शुक्रवार को पनियहवा में किया जाएगा।


0 Comments