भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा ब्यवस्था का निरीक्षण व बैठक कर जानकारी प्राप्त करते एडीजी जोन,जिलाधिकारी व एस0पी0 ।


देवदह ब्यूरो ।

 महराजगंज 16 मार्च 2021, भारत नेपाल की खुली सीमा की सुरक्षा ब्यवस्था को बनाये रखने व सीमा का निरीक्षण ए डी जी जोन गोरखपुर अखिल कुमार,जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा सीमा खनुआ,सोनौली परसा मलिक झिगटी व ठुठीबारी एस एस बी बी ओ पी केन्द्र का निरीक्षण कर आम पब्लिक व एस0 एस0बी0 सुरक्षा कमाण्डरो से वार्ता कर जानकारी भी हासिल की ।

सुरक्षा ब्यवस्था अन्तर्गत निचलौल में बार्डर एरिया के जन प्रतिनिधि,पुलिस व ब्यापारियों के साथ समन्वय बैठक भी की गयी । समन्वय बैठक में ब्यापारियों व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर समस्याओ से अवगत होते हुए निस्तारण का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि भारत व नेपाल की आपसी रिस्ते बहुत ही मजबूत है तथा रोटी बटी का रिस्ता है । रिस्ते में खोट डालने हेतु कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व लगातार प्रयास कर रहे है रिस्ते को बनाये रखने में पुलिस के साथ आपकी भी सर्तकता भी बहुत जरूरी है । किसी प्रकार की राष्ट्र विरोधी ब्यक्ती द्वारा अराजकता या उकसावे की हरकत या कार्य अ

करता है तो पुलिस व प्रशासन को सुचित करें । सरकारी एजेन्सिया भी कार्य कर रही है परन्तु आप भी बेहत्तर जानकारी रखते है और अच्छा कार्य करेगें । आप पुलिस व एस एस बी को राष्ट विरोधी के प्रति सूचना जरूर दें । पुलिस अधिकारियों से कहा कि हम सेवक है आम पब्लिक की सुख दुख में शामिल होकर सहभागी बन सकते है ।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि दिये गये निर्देशो का अनुपालन अवश्य किया जायेगा । उन्होने बैठक में समलित जनप्रतिनिधि व आम पब्लिक से अपील किया कि सभी सी0एच0सी0 व पी एच सी पर कोविड टीकाकरण सुबह 9 बजे से 5 बजे तक निःशुल्क किया जा रहा है हास्पीटलो पर जाये और निःशुल्क टीका लगवायें । टीका करोना की सुरक्षा कवज है इसे जरूर लगवायें । रोग या करोना वायरस किसी को भी हो सकता है । इससे बचे और टीका लगवाये । एस पी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि हमारा बार्डर 84 किमी0 लम्बा है जिसमें यूपीपी व एस एस बी जवानो द्वारा बार्डर एरिया कि प्रेट्रोलिंग करती रहती है और सैकडो की संख्या में स्मिगलर एंव अवैध रूप से कार्य करने वाले ब्यक्तियो के प्रति कार्यवाही की गयी है । इस अवसर पर बार्डर एरिया के थानाध्यक्ष,सी ओ,एसडीएम बैठक में उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments