भारत स्काउट गाइड से विकसित होती है अनुशासन व देश प्रेम की भावना ।


 

देवदह ब्यूरो महराजगंज ।

दुर्गेश नंदिनी वशिष्ट नारायण महाविद्यालय सोहरौना तिवारी  में आयोजित पाँच दिवसीय स्कॉउट एवं गाइड शिविर का समापन मंगलवार को हुआ, जिसमे प्ररिक्षुओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस पांच दिवसीय शिविर  में छात्रों को नियमों का पालन करना व धर्म निरपेक्षता से देश की सेवा करने का  प्रशिक्षण दिया गया ।इस मौके पर प्राचार्य मनीष मिश्रा ने कहा कि स्काउट गाइड माध्यम से बच्चो में समाजभाव,देश प्रेम व अनुशासन की भावना विकसित होती हैं । इस मौके पर वरिष्ठ स्काउट मास्टर प्रमोद पटेल ,रमेश कुमार,मिथलेश कुमार,संजय पटेल,पवन शुक्ल,विवेक शुक्ल ,रामचंद्र मणि त्रिपाठी एवं सभी कार्यकारणी उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments