महराजगंज एस पी ने किया बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश 14 बाइक बरामद ,3 चोर गिरफ्तार, 2 की अभी भी तलाश जारी ।


 



अमित यादव ब्यूरो ।

 

 महराजगंज पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोर धड़ पकड़ अभियान मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनीष सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिकारपुर चौराहे पर कर रहे वाहन चेकिंग के दौरान तीन बाइक रोकने का प्रयास किया, अचानक दो बाइक सवार बाइक से कूद कर फरार हो गए।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व उनकी टीम द्वारा घेरा बंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया

पूछ ताछ करने पर पता चला कि-

राहुल पाण्डेय पुत्र रविन्द्र पांडेय उम्र 20 वर्ष, ग्राम हरखपुरा, टोला सोनबरसा,अभिषेक शर्मा पुत्र राजेश्वर उम्र 20 वर्ष, रुधौली, गोलू पुत्र रामअवध गौतम उम्र 25 वर्ष भिसवा,

तथा फरार चल रहे अभियुक्तों में…

ऋतिक मिश्र पुत्र प्रमोद मिश्रा बेलवा टिकर,रंजीत विहारी पुत्र विष्णु काशी राम कालोनी

इन चारों के पास से 14 बाइक 1 पीली धातु की चैन बरामत की गई

सभी अभीयुक्तो ने यह बात कबूली की चुराई गयी गाड़ियों को नेपाल में बेचते थे

इन सभी अभियुक्तों को मु0 आ0 स0 141/21, धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया


Post a Comment

0 Comments