सम्पूर्ण समाधान दिवस नौतनवा में कुल 81 जन शिकायतों में से 7 का हुआ मौके पर निस्तारण ।


 

हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

महराजगंज 16 मार्च 2021,जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नौतनवा तहसील सभागार में की गयी । सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 जन शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 07 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया ।

इस अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण समयानुसार गुण दोष के आधार पर किया जाय । उन्होने एस0डी0एम0 व सी0ओ0 को निर्देश दिया कि पुलिस व लेखपाल एंव राजस्व कानूनगो की संयुक्त टीम मौके पर अवश्य भेजे जाय । जन शिकायतों का निस्तारण सही होना आवश्क है बार एक ही विषय की शिकायतें प्राप्त नही होनी चाहिए ।

समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता,सी0डी0ओ0 गौरव सिंह सोगरवाल,सी0एम0ओ0 डा0 अशोक कुमार श्रीवास्तव,एस0ड0एम0,सी0ओ0नौतनवा सहित जनपद स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments