मुकेश जायसवाल चिऊटहा संवाददाता ।
महराजगंज: पुलिस द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला सिंदुरिया थाना क्षेत्र का है. बता दें कि यहां के चिऊटहा चौकी इंचार्च पर बीती रात चोरों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि चोरों ने हमला रॉड और डंडों से किया. वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग आए और आरोपी को दबोच लिया, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. घायल चौकी इंचार्च को इलाज के लिए अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है बता दें कि चौकी इंचार्च चिऊटहा पुलिस चौके के करीब ही किराए के मकान में रहते हैं. घायल चौकी इंचार्च दिनेश कुमार ने बताया कि बीती रात आवास पर पहुंचे तो बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. वहीं जैसे ही घर के अंदर उन्होंने इंट्री की पहले से मौजूद चोरों ने उनपर रॉड से हमला कर दिया. इस हमले में चौकी इंचार्च घायल हो गए हालांकि चौकी इंचार्ज के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हमला करने के आरोपित बिट्टू से पूछताछ की गई है. चौकी इंचार्ज की तहरीर पर बिट्टू के खिलाफ केस उसे जेल भेज दिया गया है. हालांकि अन्य फरार आरोपियों को तलाश की जा रही है. बता दें घायल चौकी इंचार्ज ने बताया कि वास में चोरी करने के मकसद से घुसे चोरी की संख्या पांच थी


0 Comments