नगर पंचायत परतावल में आधुनिक मशीन से कराया जा रहा है सैनिटाइजेशन


 


जितेन्द्र कुमार संवाददाता ।

महराजगंज :- देश में बढ़ते कोरोना वायरस प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार शाम 8:00 बजे से सोमवार सुबह 7:00 बजे तक 59 घंटे की वीकेंड लॉक डाउन की घोषणा किया है ।इस लॉकडाउन के दौरान जनपद के परतावाल नगर पंचायत में आज दिन शानिवार को आधुनिक सेनीटाइजर मशीन द्वारा छिड़काव प्रारंभ कराया गया।

इस सैनिटाइजेशन काम को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और नगर पंचायत परतावल के अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नंदू दुबे ,अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी नगर पंचायत परतावल के बड़े बाबू मोहनलाल ,शिवम द्विवेदी, सुमेश सिंह, दीपक सिंह, आनंद गुप्ता, अजय, सूरज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे



Post a Comment

0 Comments