ग्रामसभा कुशहां के नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान ने आयोजित कराया विशेष कोरोना जाँच शिविर ।



 


देवदह संवाददाता महराजगंज ।

ग्राम पंचायत कुशहां में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामकेश यादव के नेतृत्व में आज दिनांक 21/05/2021को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाकर कोरोनावायरस के जांच के लिए क्रमशः समीक्षा, दीक्षा, महिमा,सन्तकुमार, मुकेश,साधूसरन, सहित सभी 96व्यक्तियों का नमूना लिया गया जिसमें मौके पर कोई भी व्यक्ति पाज़िटिव नहीं पाया गया सभी नमूना अग्रिम जांच हेतु विभाग को भेज दिया गया ।

 

बृजमनगंज ब्लॉक के  अंतर्गत ग्राम सभा कुशहां में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, द्वारा  गांव में विशेष कोरोना जांच शिविर आयोजित कराया गया और क्षेत्रीय ग्रामीणों से कोरोना महामारी को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की।

ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से अपील की इस कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क को सही तरीके से पहने। घर से बाहर नहीं निकलें और हर किसी से पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव की जो भी गाइडलाइन है, उसका पालन कर हमें शासन-प्रशासन का सहयोग करना है ।

इस मौके पर ग्राम प्रधान रामकेश यादव के  साथ साथ  गांव के तमाम लोग मौजूद रहे ।





Post a Comment

0 Comments