संजय देवदह संवाददाता ।
आई टी एम् ने किया राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन बता दें तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी रिसर्च मेथाडोलॉजी फार सोशल साइंस विषय पर आईटीएम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन महाराज गंज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया यह संगोष्ठी 3 दिनों तक चलेगी जिसमें देश के विभिन्न इंजीनियरिग कॉलेज एवं शोध के विद्यार्थी इससे लाभ उठाएंगे इस संगोष्ठी का आयोजन आई टी एम् के डायरेक्टर डॉ एस आर पांडे ने किया ।बता दे तकनीकी ज्ञान में सामाजिक अध्ययन का बहुत ही बड़ा योगदान होता है जिससे ज्ञान को सामाजिक स्तर पर प्रयोग करने में सहायता मिलती है । इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीके सिंह ने कहा कि सामाजिक अध्ययन में छात्रों की रुचि तकनीकी ज्ञान को और निखारती है और इस विषय पर और भी कार्य करने की जरूरत है उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान के छात्र समय-समय पर ऐसे बेवनार एवं सेमिनार में सहभागिता करते रहते हैं जिससे कि आत्मबल को और बढ़ावा मिलता है और प्रतिभाएं निखरती है इस अवसर पर संस्था के रजिस्ट्रार विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों हेतु ITM महाराजगंज पूर्णरूपेण समर्पित है और ऐसे आयोजन पहले से किए जा रहे हैं और आगे विद्यार्थियों की क्षमता वर्धन के लिए ऐसे आयोजन किया जाता रहेगा अंत में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतोष कुमार ने दूर-दूर दूर से जुड़े सहभागियों को धन्यवाद दिया।


0 Comments