अमित यादव ब्यूरो ।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप में बड़हरा मीर ग्राम सभा में कोरोना जाँच शिविर लगाया गया जिसमें 87 लोगों का कोरोना जाँच हुआ जिसमें से सिर्फ एक पॉजिटिव पाया गया है जिसे होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। उक्त मौके पर तामाम ज़िला प्रशासन के लोग मौजूद रहे जिसमें स्वयं जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार, डी. पी.आर.ओ महराजगंज,मुख्य विकास अधिकारी, ए. डी. ओ पंचायत,खंड विकास अधिकारी, आयुर्वेदिक होमेओपेथी चिकित्सक, एवं ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी मौजूद रहीं।
आला अधिकारियों द्वारा संदेश दिया गया है कि इस कोरोना के बढ़ते प्रकोप में हमें सावधानी से रहना है और घरों में रहते हुए अपने सुरक्षा का इंतज़ाम करना है।


0 Comments