महाराजगंज जिला मे सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रेरित हो के जिले के दर्जनों लोगों ने सपा ज्वाइन किया ।


 

अमित यादव देवदह संवाददाता ।

महराजगंज: समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में निष्ठा जताते हुए आज समाजवादी पार्टी जनपद महराजगंज के जिला पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के समक्ष श्री राहुल यादव, विशाल चौरसिया, राममिलन यादव, उपेन्द्र प्रजापति, विजय यादव, धर्मेन्द्र गौतम, सुमंत यादव, रामू मद्धेशिया, आलोक यादव, चंद्रेश पासवान, विद्यासागर यादव, संदीप पासवान, विवेक यादव के साथ दर्जनों साथियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा जिस तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा के ख़िलाफ़ जनादेश दिया है इस से पता चलता है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में दंभी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है l. 

जिला और प्रदेश स्तर पर सभी वर्गों के लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं इससे साफ़ है कि आने वाला समय समाजवादियों का है और 2022 में निश्चित तौर पर आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने जा रही है. इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने समाजवादी परिवार में शामिल होने के वाले सहयोगियों को बहुत बधाई और बहुत शुभकामनाएं l


Post a Comment

0 Comments