के एम सी डिजिटल हास्पिटल में स्थापित कोविड सेन्टर का नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण ।



 


देवदह ब्यूरो महराजगंज ।

 महराजगंज 17 मई 2021, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कोविड 19 कोरोना नियंत्रण एंव रोक थाम हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी श्री राजन शुक्ला अपर मुख्य सचिव,नागरिक सुरक्षा एंव राजनैतिक पेंशन एंव जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा कोविड हास्पिस्टल एल-2,के एम सी डिजिटल हास्पिटल, ग्राम सभा बडहरामीर में कोविड कैम्प तथा कोविड कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।

श्री सचिव कोविड हास्पिटल एल-2 के निरीक्षण में सीएम एस व पैरा मेडिकल स्टाफ तथा डाक्टरो से वार्ता कर संक्रमित मरीजों की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की । आक्सीजन व जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली,तथा आक्सीजन की उपलब्धता की स्टाक व मरीजो को पाईपलाईन से देने वाली आक्सीजन को भी देखा गया । उन्होने मरीजों की भर्ती व किये जाने वाले इलाज पर निर्देश दिया कि कोविड इलाज हेतु लगाये जाने वाले डाक्टर व स्टाफ का प्रशिक्षण भी जरूरी है । संयुक्त हास्पिटल के निरीक्षण में शबाना की नवजात शिशू की इन्फेक्शन के कारण आईसीयू में भर्ती की रिपोर्ट तलब की । इसके पश्चात वैक्सीनेशन कक्ष के निरीक्षण में लाईन के माध्यम से वैक्सीन/टीका लगवाने का निर्देश दिया । 

सचिव महोदय द्वारा तत्पश्चात केएमसी हास्पिटल का दौडाकर कोविड मरीजों की जानकारी ली तथा बेहतर ईलाज हेतु निर्देशित किया ।

इसके पश्चात ग्राम सभा बडहरामीर में निगरानी समिति,आर आर टी टीम व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना सैम्पलिंग तथा दवा वितरण कैम्प का निरीक्षण किया । कोरोना की 24 सैम्पलिंग किया गया था जिसमें कोई पाजिटिव ब्यक्ति नही मिला । आर्यूवैदिक तथा होम्योपैथिक विभाग से यूनिटी बढाने तथा बचाव हेतु दवा का वितरण किया जा रहा था । ग्राम सभा के विन्देश्वरी का गेहूँ आग लगने से जल गया के निस्तारण हेतु तहसीलदार को निर्देश दिया कि मण्डी समिति से यथा शीघ्र कार्यवाही पूर्ण करा कर मुआवजा दिलाया जाय । गेहूँ क्रय केन्द्र में बताया गया कि मोहनापुर

 पीसीएफ क्रय केन्द्र है सिचांई हेतु सरकारी नलकूप स्थापित है व चालू है व पाइपलाईन के माध्यम से सिचाई किसान करते है ।

मुख्यालय में स्थापित कोविड कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण में डैललाईन व मोबाईल नम्बरों से होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित मरीजो की स्थिति व आर आर टी टीम द्वारा दवा किट वितरण की पूरी जानकारी की ली  ।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल,एडीएम कुन्ज बिहारी अग्रवाल,अपर एसडीएम अविनाश कुमार,सी0एम0एस0ए के राय,डा0ए0बी0त्रिपाठी,डा0राकेश कुमार,डा0अरविन्द मिश्रा,डा0विरेन्द्र मिशा,पैरामेडिकल स्टाफ,डीपीआर ओ केबी बर्मा,बीडीओ मिठौरा,सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments