घुघली पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का किया सफल अनावरण, 02 नफर अभियुक्तों को किया गिऱफ्तार ।


 

हेमन्त कुमार देवदह संवाददाता ।

थाना घुघली पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिऱफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा बरामद। 

     पुलिस अधीक्षक,जनपद महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री निवेश कटियार के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एंव अपराधिक घटनाओ को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना घुघली पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.07.2021 को मु0अ0सं0 144/21 धारा 419,420,392,411 भादवि थाना घुघली जनपद महराजगंज का सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का 10500 रुपया, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया ।

घटना का विवरण- दिनांक 30/06/2021 को बारी गांव एसबीआई बैंक से एक वृद्ध व्यक्ति मूरत साहनी पुत्र पांचू ग्राम मेदनीपुर नारायण टोला थाना घुघली जनपद महराजगंज पैसा निकाल रहे थे की फॉर्म भरते समय उपरोक्त अभियुक्तगणों ने फॉर्म से उनका मोबाइल नंबर नोट कर लिया जब उपरोक्त व्यक्ति मुहूर्त साइकिल से अपना पैसा लेकर जखीरा हरकी की तरफ जा रहे थे तो उपरोक्त दोनों अभियुक्तों ने मोटरसाइकिल से पीछा करके उनके मोबाइल नंबर पर फोन करके बताया कि मैं बारी गांव से बैंक मैनेजर बोल रहा हूं आप ₹30000 की जगह गलती से ₹50000 लेकर चले गए हैं आप जहां हैं वहीं रुकिये मैं अपना आदमी भेज रहा हूं इस पर दोनों अभियुक्त मूरत साहनी के पास पहुंचते हैं और उनके हाथ से उनका मोबाइल लेकर अपना नंबर डिलीट करते हैं तथा मूरत साहनी द्नारा निकाला गया 30000 रुपया लूटकर वहां से भाग जाते हैं ।

गिरफ्तारी विवरण- थानाध्यक्ष अशोक कुमार मय हमराह तलाश वांछित/वारन्टी थाना क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबीर सूचना मिली की दो व्यक्ति जो संदिग्ध लग रहे हैं और यह वही व्यक्ति लग रहे हैं जिन्होंने बारीगांव में लूट की घटना को अंजाम दिया था वह इस समय कुछ अवैध सामान के साथ बसंतपुर मठिया की तरफ से मंगलपुर पटखौली की ओर जा रहे हैं तथा किसी अन्य घटना को अंजाम देने की मंशा लग रही है उक्त सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष घुघली द्वारा जनपदीय स्वाट टीम को अवगत कराते हुए मुखबीर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंचे जहां ने जहां पर मुखबीर ने अभियुक्तों की तरफ इशारा करके वहां से हट बढ़ गया पुलिस टीम अभियुक्तगणों का इंतजार करने लगी कुछ देर पश्चात एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार आते दिखाई दिए जिनको पुलिस टीम द्वारा टार्च दिखाकर रोकने का प्रयास किया गया तभी अचानक पीछे बैठा व्यक्ति पुलिस वालों को जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर कर दिया और गाड़ी मुडाकर  भागने की कोशिश किया लेकिन बरसात के कारण गाड़ी फिसल कर गिर गयी जिनको पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर हिकमत अमली करते हुए अपने आप को बचाते हुए दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर पहले ने अपना नाम रामू खरवार पुत्र श्री खरवार तथा दूसरे ने दिलीप कुशवाहा उर्फ लम्बू पुत्र बाबू राम कुशवाहा बताया तथा जामा तलाशी ली गयी तो पहले अभियुक्त के पास सें 6300 रुपया व 315 बोर अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस तथा दुसरे अभियुक्त के पास से 4200 रुपया,02 अदद मोबाइल व 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस टीम पर फायरिंग तथा बरामदगी के सम्बंन्ध में थाना घुघली पर मु0अ0सं0-162/2021 धारा-307 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 163/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोंग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-

 1.रामू खरवार पुत्र श्री खरवार सा0 अन्धया बाजारी टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर  

 2.दिलीप कुशवाहा उर्फ लम्बू पुत्र बाबू राम कुशवाहा सा0 अन्धया बाजारी टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर  

बरामदगी-

1. 10500 रुपया नकद   

2. 02 अदद मोबाइल 1. इन्फिनिक्स स्मार्ट 2. सैमसंग 

3. 01 अदद मोटरसाइकिल 

4. 01 अदद तमंचा 315 

5. 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस  

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक व समय - 

स्थान-मंगलपुर पटखौली थाना क्षेत्र घुघली ,आज दिनांक- 23.07.2021,समय- 01.40  बजे रात।

पंजीकृत अभियोग-

1.मु0अ0सं0 144/2021 धारा 419,420,392,411 भादवि थाना घुघली जनपद महराजगंज 

2.मु0अ0सं0 162/2021 धारा 307 भादवि थाना घुघली जनपद महराजगंज

3.मु0अ0सं0 163/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घुघली जनपद महराजगंज

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 

1.उ0नि0 अशोक कुमार थानाध्यक्ष घुघली जनपद महरागंज ।

2.निरीक्षक शशांख शेखर राय व निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह मय टीम 

3.हे0कां0 हेमन्त शुक्ला थाना घुघली जनपद महराजगंज ।

4.हे0कां0 विनोद राव थाना घुघली जनपद महराजगंज ।


Post a Comment

0 Comments