देवदह संवाददाता महराजगंज ।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय महराजगंज पर आधुनिक बीट सिस्टम प्रणाली का किया गया क्रिएटिव रिलीज ।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के आदेश के क्रम में महराजगंज पुलिस की सहायता आमजन तक सहजता से पहुचाने तथा जनता की समस्याओ को जल्द निस्तारण कराने के क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय महराजगंज पर बीट पुलिस अधिकारी (BPO) सिस्टम का उद्घाटन करते हुए बीट पुलिसिंग का शुभारम्भ किया गया*
जनपद महराजगंज के समस्त थानो पर भी (BPO) सिस्टम का उद्धाटन किया गया। उद्धाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के विभिन्न थानो से आये हुये बीट उप निरिक्षक व बीट पुलिस अधिकारीयो को संम्बोधित किया गया।
इस अभियान के तहत पुलिस की सबसे छोटी एवं महत्वपूर्ण इकाई बीट आरक्षी को प्रमुखता देते हुए अभियान चलाया जा रहा है। बीट पुलिस अधिकारी को उनके बीट का चार्ज दिया जा रहा है। बीट आरक्षी द्वारा बीट क्षेत्र में रहकर आमजन से सम्पर्क स्थापित किया जायेगा तथा बीट क्षेत्र के शिकायती प्रार्थना पत्रो की जॉच बीट आरक्षी द्वारा की जायेगी। इस अभियान के क्रम में बीट पुलिस अधिकारी द्वारा अपने बीट क्षेत्र में जगह-जगह पर फोन नम्बर व फोटो युक्त पोस्टर लगवाये गये है, जिससे आम जनता बीट पुलिस अधिकारी से आसानी से सम्पर्क स्थापित करते हुए अपनी समस्याओं का समाधान करा सके।
*साथ ही बीट पुलिस अधिकारियो से वार्ता कर बीट क्षेत्र मे आने वाली समस्याओ एवं सुझावो के बारे मे जानकारी प्राप्त की गयी एवं उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे बीट पुलिस अधिकारीयो को बीट बुक का वितरण भी किया गया*।




0 Comments