जनपद के 135 नवनियुक्त शिक्षकों को प्रदान किया गया नियुक्ति-पत्र ।



हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।

महराजगंज, 23 जुलाई 2021, 69000 शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में आज जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार और मा. विधायक (सदर) श्री जयमंगल कन्नौजिया द्वारा जनपद के 135 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने आशा व्यक्त की, कि सभी नवनियुक्त शिक्षक अपने नियुक्ति स्थल पर पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक भविष्य निर्माता होता है, इसलिए उसकी जिम्मेदारी भी बड़ी है और हम सबको यह विश्वास है कि बच्चों का भविष्य आपके योग्य हाथों में सुरक्षित है।

            मा. विधायक ने भी सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त शिक्षक पूरी ईमानदारी से अपना काम करेंगे, ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

          बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि तीनों चरण मिलाकर जनपद से कुल 1551 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। तीसरे चरण में 135 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें 28 दिव्यांग, 49 महिला और 58 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।



 

Post a Comment

0 Comments