निर्दल प्रत्याशी ने उठाया पर्चा, सोनी कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुई ब्लॉक प्रमुख ।


 

देवदह ब्यूरो महराजगंज ।

सदर ब्लाक से निर्विरोध प्रमुख चुनी गई सोनी कश्यप,भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर!

महराजगंज:सदर ब्लाक से निर्विरोध प्रमुख चुनी गयी सोनी कश्यप, कार्यकर्ताओं ने निर्विरोध चुने जाने पर विधायक, नगर अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया! 

सदर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी सोनी कश्यप निर्विरोध प्रमुख पद पर चुनी गयी। उनके निर्विरोध चुने जाने पर भाजपाईयों ने जश्र मनाया। सदर विधायक, नगर अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी।

आपको बता दें कि कल नामांकन के दौरान सदर से प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी सोनी कश्यप पत्नी इंजीनियर विवेक गुप्ता एवं निर्दल अनीता देवी पत्नी साधु गुप्ता नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ था।

Post a Comment

0 Comments