हेमन्त कुमार /के एम पटेल देवदह संवाददाता ।
महराजगंज, 23 जुलाई 2021, आज जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार द्वारा सूचना विभाग के दो एल.ई.डी. प्रचार वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ये प्रचार वाहन सिर्फ सरकार की योजनाओं के प्रचार माध्यम नहीं हैं, बल्कि इससे जनता में भी जागरूकता बढ़ती है और वह अपने लिए किए जा रहे कार्यों का बेहतर लाभ उठा पाती है। उम्मीद है जनपद की जनता इन प्रचार-वाहनों के माध्यम से शासन -प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों को बेहतर ढंग से समझ पाएगी और उनसे लाभान्वित हो पाएगी।
जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद को दो एल.ई.डी. प्रचार-वाहन प्राप्त हुए हैं। ये वाहन अगस्त माह की 14 तारीख़ तक जनपद के सभी तहसीलों, ब्लॉकों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों, वैक्सिनेशन व विशेष निर्णयों आदि का प्रचार-प्रसार करेंगे।



0 Comments