अमित यादव की रिपोर्ट ।
महराजगंज:-विकास खडं सिसवा बाजार के ग्राम सभा मथनियाँ मे मनरेगा कार्य को जो मजदूर विदेश गया है उसके भी खाता मे पैसा भेजा गया है।*ग्राम पंचायत मथानिया विकास खंड सिसवा बाजार जनपद महाराजगंज के जो लोग काम नहीं किये हैं और जो विदेश हैं उनके खाते में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा मिलकर पैसा भेजकर निकलवा रहे हैं जॉब कार्ड नं०-189 खदेरू पुत्र रामनारायन लगभग दो वर्ष से साउथ अफ्रीका में कमाने गए हैं उपरोक्त जाब कार्ड धारक के खाते में मु०- 2856 दिनांक 24/06/ 2021 को स्थानांतरित किया गया जो नियम विरुद्ध है और जो लोग काम किए हैं उनके खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है जिससे गांव के मनरेगा मजदूर में रोष व्याप्त है। जब मजदूर रोजगार सेवक से मजदूरी के लिए कहते हैं तो रोजगार सेवक द्वारा बताया जाता है। कि ग्राम प्रधान वं सचिव हमसे सिर्फ फाइल पर हस्ताक्षर कराते हैं मजदूरी के लिए प्रधान व सचिव से कहईये ।ग्राम प्रधान एवं सचिव के मिलीभगत से कार्य किया गया है


0 Comments