हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।


 जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता  द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित  विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया।

 महराजगंज, आज जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया।

         जिलाधिकारी ने सबसे पहले गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाविद्यालय परिसर के मैदान का समतलीकरण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौक बाजार व छावनी का भी निरीक्षण किया।

          सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की वर्तमान स्थिति पर जिलाधिकारी ने संतोष प्रकट किया। जिलाधिकारी ने सोनाड़ी देवी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों के साफ-सफाई एवं सड़कों के मरम्मत हेतु जरूरी निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने छावनी परिसर का भी निरीक्षण किया और हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई और बैरिकेडिंग को लेकर अदिकरियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

      निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, जॉइंट मजिस्ट्रेट साई तेजा सीलम, ए०डी०एम० पंकज कुमार वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।