लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिवक्ताओं के साथ हुई अहम बैठक ।



 

हेमन्त कुमार संवाददाता महराजगंज ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय ।

मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक-11.09.2021 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को अभूतपूर्व सफल बनाने के लिये आज दिनांक-06.09.2021 को जनपद न्यायाधीश महोदय श्री जय प्रकाश तिवारी के आदेशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज श्री प्राग दत्त शुक्ला की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय में स्थित ए0डी0आर0 के सभाकक्ष में सिविल कोर्ट, बार एसोसिएशन, महराजगंज के सम्मानित अधिवक्तागण की बैठक आहूत की गयी। जिसमें अध्यक्ष, सिविल कोर्ट, बार एसोसिएशन, महराजगंज श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री श्री दिनेश कुमार गुप्ता अधिवक्तागण श्री सुभाश पासवान, श्री अखिलेश पटेल, श्री मधुसूदन पाण्डेय, श्री बृजेश, श्री रवीश, श्री विनय पटेल, श्री रामराज चौधरी, श्री अभिजीत सिंह आदि अधिवक्तागण उपस्थित हुये। सचिव द्वारा बैठक में सभी अधिवक्तागण से अपील किया गया कि वे अपने-अपने स्तर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण में अपना सहयोग प्रदान करें, उन्होनें बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, पारिवारिक वाद, फौजदारी के सुलह योग्य वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत अधिनियम के वाद, स्टाम्प चकबन्दी व राजस्व वाद, सिविल वाद तथा अन्य प्रकार के सुलह योग्य वादों एवं सभी बैंकों के प्री-लिटिगेशन वादों के अधिकाधिक निस्तारण का प्रयास किया जायेगा। जिसकी सफलता हेतु आपका सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता आवश्यक है आप सभी अपने-अपने वादकारियों को लोक अदालत के माध्यम से अपने-अपने वादों को निस्तारण करने हेतु प्रेरित करें, जिससे उनको इस आयोजन का लाभ मिल सके और लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित हो सके। 

सचिव,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

महराजगंज।


Post a Comment

0 Comments