हेमन्त कुमार विशेष संवाददाता ।
महाराजगज 3 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में सम्पन्न। हुई, संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन, राज्य सभा सांसद व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव सह प्रभारी विवेक ठाकुर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, व जिले के प्रभारी व प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने माल्यर्पण कर बैठक की शुरुआत की। मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम से भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है। देश में सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सबसे पीछे की लाइन में बैठे और सबसे आगे की लाइन में बैठे कार्यकर्ता का सम्मान और उपयोगिता बराबर होती है। उन्होंने केरल और पश्चिम बंगाल में सरकार न होने का दर्द बताते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बनाने के लिए कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने की जरूरत बताई। उन्होंने कहाकि केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुचाया है। किसी भी प्रदेश के विकास के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता होती है। पिछले साढ़े चार वर्ष में प्रदेश का चतुर्दिक विकास के साथ साथ लोग कल्याण के लिए महत्वाकांक्षी कदम उठाये गए है ।उन्होंने चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करने को कहा। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सौ दिन के लिए सौ कार्यक्रम तय किए हैं। यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होंगे। विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद व गोराखपुर क्षेत्र के सह चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सदस्यता अभियान और घर घर जनसंपर्क पर जोर दिया। उन्होंने संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव की दृष्टि से प्रकोष्ठ और विभाग इकाई की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहाकि आगामी विधान सभा चुनाव में कमल का परचम लहराए इसके लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहाकि 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी हावी थी पुलिस असहाय थी, आज वातावरण बदला है,आज कानून का राज है।गुंडों पर वर्दी भारी है।उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी में असली लोकतंत्र है जबकि अन्य दलों में परिवारवाद व जातिवाद है। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी का कार्य करते करते उच्च पदों पर भी बैठ सकता है। कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरते हुए उन्होंने कहाकि कमल लड़ेगा कमल खिलेगा यही संकल्प लेकर कार्य करना होगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, जिले के प्रभारी व प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने भी कार्यकर्ताओ को जीत के मंत्र बताए।इसके पूर्व जिले की सीमा कतरारी में जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, विधायक प्रेम सागर पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया व पनियरा विधायक के सुपुत्र पूर्व प्रमुख निर्भय सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन का भव्य स्वागत किया। जगह जगह लोगो ने स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा की टीम ने फूलों की वर्षा कर राष्ट्रीय मंत्री का स्वागत किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संजय पांडे, अश्वनी सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, बबलू यादव, संजय वर्मा, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, बच्चू लाल चौरसिया, गौतम तिवारी,सरोज पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम प्रताप, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राही मासूम रज़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप गौड़, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा , महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मधु पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी उपस्थित रहे।इसके उपरांत जिला चुनाव प्रबंध समिति, पंचययत प्रतिनिधि, सहकारिता प्रतिनिधियों , पूर्व व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ, निकाय प्रतिनिधियों के अलावा जिला समन्वय समितियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, विधायक प्रेम सागर पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, समीर त्रिपाठी ,
0 Comments