महराजगंज : प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार के लिए राहुल हुए चयनित, जनपद का बढ़ाया मान ।


देवदह ब्यूरो महराजगंज ।


*जनपद के राहुल प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार के लिए चयनित।* 

जनपद महराजगंज से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 के लिए श्री राहुल सिंह पुत्र श्री संजय सिंह, ग्राम बीजापर आसमान छपरा, पोस्ट सिसवा बाज़ार, थाना-कोठीभार जिला महराजगंज का चयन हुआ है| जिलाधिकारी  डॉ० उज्जवल कुमार  तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी, डी०सी० त्रिपाठी को निर्देशित किया गया कि राहुल सिंह के विषय में  आवश्यक अभिलेखों की जाँच कर तत्काल ऑनलाइन रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करें| राहुल सिंह पुत्र श्री संजय सिंह इसके पूर्व  भी अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में पिछले तीन वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं| जिला प्रोबेशन अधिकारी, डी०सी० त्रिपाठी के द्वारा राहुल सिंह से दूरभाष पर वार्ता की गई जिसके क्रम में विकास भवन के कक्ष  संख्या- 19 में राहुल सिंह ने व्यक्तिगत रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुआ समस्त अभिलेखों का सत्यापन कराया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित कर दिया गया है | 

      जिला प्रशासन द्वारा राहुल सिंह को जिले का गौरव बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Post a Comment

0 Comments